फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगुलसरी में भूस्खलन से बाधित एनएच यातायात के लिए पूरी तरह बहाल, मंत्री जगत नेगी रहे माैजूद

Krishan Singh Updated Thu, 11 Sep 2025 03:02 PM IST

जनजातीय जिला किन्नौर के निगुलसरी में भूस्खलन से बाधित एनएच-5 गुरुवार को यातायात के लिए पूरी तरह बहाल कर दिया गया है। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास व जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी सड़क बहाली के लिए लगातार पांचवें दिन मौके पर डटे रहे। राजस्व मंत्री के मार्गदर्शन में मशीनरी, इंजीनियरों व श्रमिकों की ओर से साहस के साथ काम किया गया और वाहनों की आवाजाही ब्लॉक प्वाइंट के दोनों तरफ से बहाल की गई। जगत सिंह नेगी ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार किसान-बागवान हितैषी है और बागवानों की साल भर की मेहनत उनकी नकदी फसलों को मंडियों तक पहुंचाने के लिए प्रखर प्राथमिकता प्रदान की जा रही है। कहा कि रात के 10 बजे तक वाहनों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित की गई। आज सुबह 6 बजे से ट्रैफिक फिर बहाल किया गया और रामपुर की तरफ से पहले सभी वाहनों को निकाला गया। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने बताया कि 12 सितंबर को शाम 6:00 बजे से 13 सितंबर सुबह 6:00 बजे तक निगुलसरी राष्ट्रीय उच्च मार्ग-5 के ब्लॉक प्वाइंट की सड़क बंद रहेगी और इस दौरान ब्लॉक प्वाइंट की सड़क की मरम्मत का कार्य किया जाएगा ताकि बिना किसी रुकावट के वाहनों की आवाजाही चालू रह सके। इसके अलावा उन्होंने बताया कि निगुलसरी में वैकल्पिक सड़क मार्ग का कार्य प्रगति पर है और शीघ्र ही सड़क निर्माण कार्य पूर्ण हो जाएगा। इस दौरान स्थानीय महिला मंडलों, युवक मंडलों, युवा कांग्रेस के सदस्यों व महिला कांग्रेस की सदस्यों की ओर से बहाली कार्य में जुटे हुए श्रमिकों, मजदूरों व वाहन चालकों को खाने-पीने की सुविधा के साथ फल भी प्रदान किए जा रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें