फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय लवी मेले पर रामपुर में होगी राष्ट्रीय वॉलीबॉल और बैडमिंटन प्रतियोगिता

अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के अवसर पर रामपुर में राष्ट्रीय वॉलीबॉल और बैडमिंटन प्रतियोगिता का रोमांच देखने को मिलेगा। प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तरीय खिलाड़ी हुनर दिखाएंगे। प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर मंगलवार को बुशहर वॉलीबाल एसोसिएशन रामपुर की वार्षिक बैठक अध्यक्ष बांका राम भलूनी की अध्यक्षता में नरसिंह मंदिर में हुई। बैठक का शुभारंभ एसोसिएशन के दो सदस्य रहे स्वर्गीय दर्शन दास कायथ और स्व. आनंद नेगी को श्रद्धांजलि अर्पित करने से हुआ। बैठक में एसोसिएशन के कुछ रिक्त पदों को भरने के लिए सर्वसम्मति से नए पदाधिकारियों का चयन किया गया। प्रेम मेहता को महासचिव, वीर सिंह कपूर को कोषाध्यक्ष, ऋषि रोच को संयुक्त सचिव, विजेश गोयल को संयोजक, राजेश गुप्ता और डॉ. सतपाल को प्रेस सचिव का दायित्व सौंपा गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें