फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन ने हासिल की डिजाइन एनर्जी लक्ष्य की दूसरी सबसे तीव्र उपलब्धि

Krishan Singh Updated Mon, 02 Dec 2024 04:51 PM IST

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन ने अपने डिजाइन एनर्जी लक्ष्य 6612 मिलियन यूनिट की दूसरी सबसे तीव्र उपलब्धि हासिल करने पर केक काटकर खुशी जाहिर की। यह परियोजना सतलुज नदी पर आधारित है और सतत ऊर्जा उत्पादन में एक प्रमुख योगदानकर्ता है। इस परियोजना ने अत्याधुनिक तकनीकों और कुशल जल प्रबंधन के माध्यम से यह लक्ष्य हासिल किया है। नाथपा झाकड़ी को देश का पहला हाइड्रो पावर स्टेशन होने का गौरव प्राप्त है, जहां सेंट्रल रोबोटिक हार्ड कोटिंग सुविधा स्थापित की गई है, जो बिजली उत्पादन के उपकरणों के रखरखाव में मदद करती है। इस स्टेशन ने 1 दिसंबर 2024 को रात्रि 8 बजकर 10 मिनट पर डिजाइन एनर्जी की दूसरी सबसे तीव्र ऐतिहासिक कीर्तिमान को पार कर गया। इस अवसर पर परियोजना प्रमुख मनोज कुमार ने कंट्रोल रूम में केक काटकर इस स्वर्णिम पल को संजोए रखने में भूमिका अदा की। उहोंने अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, निदेशक मंडल का भी उनके परस्पर सहयोग के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कीर्तिमान से हम सभी का दायित्व और भी अधिक बढ़ जाता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें