फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक नंदलाल बोले- ननखड़ी अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाए रोगी कल्याण समिति

ननखड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की रोगी कल्याण समिति की बैठक शनिवार को रामपुर में आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष एवं एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह ने की। बैठक में हिमाचल प्रदेश राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक नंदलाल विशेष रूप से मौजूद रहे। विधायक नंदलाल ने रोगी कल्याण समिति ननखरी से कहा कि स्थानीय लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं ताकि उन्हें रामपुर अस्पताल आने की आवश्यकता न पड़े। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि अस्पताल में भर्ती मरीजों के भोजन का उचित प्रबंध सुनिश्चित किया जाए और इस संबंध में प्रस्ताव तैयार किया जाए। बैठक में वर्ष 2025-26 के लिए अस्पताल के आय-व्यय विवरण की समीक्षा की गई। इस वित्तीय वर्ष में एक अप्रैल 2025 से अब तक किए गए व्यय 1,17,895 रुपये की पूर्वव्यापी मंजूरी दी गई। स्वीकृत व्यय में अस्पताल की विभिन्न सुविधाएं शामिल हैं। इस मौके पर विकास खंड अधिकारी कार्तिकेय डोगराय, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश राणा सहित विभिन्न विभागों के प्रतिनिधी और सदस्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें