फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kinnaur: मंत्री जगत सिंह नेगी ने किन्नौर के निचार में 1.79 करोड़ रुपये राशि के किए लोकार्पण

बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने बुधवार को निचार में 96 लाख रुपये से निर्मित बस अड्डा और 83 लाख रुपये की राशि से बने बहु-उद्देशीय भवन का लोकार्पण किया। इस दौरान मंत्री ने आम लोगों की समस्याओं को भी सुना और अधिकारियों को त्वरित निपटान के निर्देश दिए। मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में राज्य सरकार विद्यार्थियों को गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने की दिशा में कार्य कर रही है। पूरे प्रदेश में 100 स्कूलों को सीबीएसई किया जाएगा। भावानगर, सांगला, रिकांगपिओ और कानम के विद्यालयों को सीबीएसई के अंतर्गत लाया जाएगा। इसके अलावा प्रदेश में पहली कक्षा से अंग्रेजी मीडियम में शिक्षा आरंभ कर दी गई है ताकि प्रतिस्पर्धा के युग में सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को निजी विद्यालयों के छात्रों के समक्ष हीन भावना का सामना न कारण पड़े। बागवानी मंत्री ने इस अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला निचार के छठी से 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए निशुल्क छात्रावास का निर्माण करने की घोषणा की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें