फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गानवी में हुई पेंशनर कल्याण संघ रामपुर की बैठक, मांगों पर हुआ मंथन

पेंशनर कल्याण संघ रामपुर की बैठक अतिथि गृह गानवी में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जीवन सिंह नेगी ने की। बैठक में कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। सूरत राम को गानवी सलाहकार, चंद्र सिंह, सागर दास और रामदास को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया। जीवन सिंह नेगी ने कहा कि सरकार महंगाई भत्ता नियमानुसार नहीं दे रहा है, जिससे पेंशनरों को समस्या पेश आ रही है। वर्ष 2016 से सेवानिवृत्त पेंशनरों की देनदारियां और तीन वर्षों से चिकित्सा बिलों का भुगतान नहीं किया गया है, जिससे पेंशनरों ने सरकार की असमर्थता पर चिंता व्यक्त की। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष अमोलक राम, रामपुर खंड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपू राम और संत लाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक में सदस्यता ग्रहण करने बारे चर्चा की गई। 17 अक्टूबर को जिला स्तरीय रैली में सक्रिय रूप से भाग लेने का आह्वान किया। इस मौके पर ऑडिटर संत लाल , उपाध्यक्ष जोबन दास, रामदास, सैंज राम मदारू, माल सिंह नेगी, बहादुर सिंह फांकर, प्रेम पति, कमल देवी महिला प्रभारी, रतन दास, सूरत राम, चंद्र सिंह, विशु राम, दौलत राम और मिसरु राम सहित अन्य उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें