फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: नित्थर की शिल्ला बंगला के जंगल में लगी आग से कई पेड़ों को हुआ नुकसान

उप तहसील नित्थर में शरारती तत्वों ने बुधवार दोपहर जंगल में लगा दी, जिससे कई पेड़ों को नुकसान पहुंचा है। वन विभाग ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया है। ग्रामीणों से जंगल में आग लगने पर तुरंत वन विभाग को सूचित करने का आह्वान किया गया है। उप तहसील नित्थर के वन क्षेत्र शिल्ला बंगला के समीप अज्ञात लोगों ने जंगल में आग लगा दी। हालांकि, इस आग से जंगल को ज्यादा नुकसान तो नहीं हुआ, लेकिन कुछ पेड़ों को नुकसान पहुंचा है। यदि समय रहते आग पर काबू न पाया जाता तो समूचे जंगल में आग फैल जाती और काफी नुकसान होता। वन विभाग ने स्थानीय लोगों की मदद से समय रहते इस पर काबू पाया और जंगल की आग को फैलने से रोका। नित्थर में यही एक मात्र देवदार का घना जंगल है, जिससे नित्थर की खूबसूरती पर चार चांद लगते हैं। वन रक्षक नित्थर बीट हितेश ठाकुर ने ग्रामीणों के साथ मिलकर आग को फैलने से बचाया। यदि समय पर काबू नहीं पाया जाता तो आग नाग मंदिर तक पहुंच सकती थी, जिसमें चीड़ और देवदार के पेड़ों को काफी नुकसान पहुंचता।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें