समाज को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से जेबीएलके राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कुमारसैन के विद्यार्थियों ने वीरवार को नशामुक्ति जागरूकता रैली निकाली। सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने स्कूल परिसर से कुमारसैन बाजार तक रैली निकालकर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। रैली के दौरान विद्यार्थियों ने पोस्टर, बैनर और जागरूकता नारों के माध्यम से नशे से दूर रहने का संदेश दिया। उन्होंने लोगों को नशे के सामाजिक, पारिवारिक और आर्थिक दुष्परिणामों से भी अवगत कराया। इस अभियान में विद्यार्थियों के साथ विद्यालय के शिक्षकों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान किया।