फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नौर: मनरेगा का नाम बदलने पर कांग्रेस ने रिकांगपिओ में किया प्रदर्शन

मनरेगा योजना का नाम बदले जाने के विरोध में कांग्रेस ने किन्नौर जिला मुख्यालय रिकांगपिओ में प्रदर्शन किया। इस दौरान पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी अमर रहे, केंद्र सरकार होश में आओ, नाम बदलना बंद करो जैसे नारे लगाए। प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे कांग्रेस के प्रदेश महासचिव प्रताप नेगी ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने देश को आजाद कराने का काम किया। खुद कपड़ों तक का परित्याग कर दिया था। उन्ही महात्मा गांधी के नाम संचालित मनरेगा योजना का नाम भाजपा बदलना चाहती है। कांग्रेस इसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें