फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kinnaur: रिकांगपिओ में बैडमिंटन खेल प्रतियोगिता का आयोजन

किन्नौर बैडमिंटन एसोसिएशन की और से शुक्रवार को रिकांगपिओ में बैडमिंटन खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया। एसपी किन्नौर अभिषेक एस ने बतौर मुख्य अतिथि क रूप में शिरकत कर खेल का शुभारम्भ किया है। इस दौरान एसोसिएशन के पदाधिकारियों नव मुख्यातिथि गणो का टोपी व स्मृति चिन्ह भेट कर सम्मानित भी किया है। इस तीन दिवसीय बैडमिंटन खेल प्रतियोगिता का 3 अगस्त को समापन होगा।जिसकी जानकारी ज़िला बैडमिंटन एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष नागेश नेगी ने दी है। बैडमिंटन खेल प्रतियोगिता के शुभारम्भ के बाद एसपी किन्नौर अभिषेक एस व एसडीएम कल्पा अमित कल्थाईक ने मंच से बैडमिंटन खेल प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियो व अभिभावकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि ज़िला स्तरीय बैडमिंटन खेल के माध्यम से युवा निकट भविष्य में राज्य स्तरीय राष्ट्रीय स्तरीय खेलो में भाग लेकर ज़िला का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि युवा नशे से दूर रहकर खेलो की ओर आकर्षित हो ताकि देश प्रदेश व अपने माता पिता का भी नाम रोशन हो सके।उक्त अतिथियो ने खेलो के साथ साथ स्वछता व पढ़ाई लिखाई की ओर ध्यान देने का भी आग्रह किया है।उन्होंने ज़िला बैडमिंटन एसोसिएशन का भी इस तरह के खेल का आयोजन करवाने पर सभा को शुभकामनाएं दी हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें