फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kinnaur: बर्फबारी से निपटने के लिए किन्नौर प्रशासन ने शुरू की तैयारियां, उपायुक्त ने दिए निर्देश

बर्फबारी से निपटने के लिए किन्नौर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। इसी कड़ी में उपायुक्त कार्यालय सभागार में मंगलवार को बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने विभागाधिकारियों को बर्फबारी से होने वाली कठिनाइयों से बचने के लिए पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने इस अवसर पर अधिकारियों को निर्देश दिए कि सर्दियों के दौरान बिजली, पेयजल और सड़क से संबंधित आने वाली दिक्कतों के लिए समय पर सभी तैयारियां पूर्ण कर लें और आवश्यक उपकरणों की आपूर्ति सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को जिले के चिन्हित हॉट स्पॉट्स में सर्दियों के दौरान बर्फबारी और अन्य अपरिहार्य कारणों से होने वाली कठिनाइयों जैसे सड़क, बिजली और पेयजल की बहाली से जुड़े कार्यों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने जिले के लोगों से आग्रह किया है कि वे सर्दियों के दौरान उत्पन्न होने कठिनाइयों के समय जिला प्रशासन पर भरोसा रखें और सोशल मीडिया में भ्रामक सूचनाओं से दूर रहें, ताकि लोगों में हड़बड़ाहट न हो और आराम से बहाली कार्य को पूरा किया जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें