फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कौल सिंह नेगी बोले- 27 मार्च को शिमला में हो रहे भाजपा के प्रदर्शन में रामपुर से जाएंगे करीब 1 हजार से ज्यादा कार्यकर्ता

27 मार्च को शिमला में कांग्रेस सरकार की जन विरोधी नीतियों, बदहाल कानून व्यवस्था, बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई, झूठे वादों के खिलाफ विशाल प्रदर्शन में रामपुर से विधानसभा घेराव के लिए एक हजार से अधिक कार्यकर्ता जाएंगे। सोमवार को रामपुर में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और परिवहन की बसों के खस्ता हालत सहित क्षेत्र के विभिन्न मुद्दों को लेकर प्रेस वार्ता करते हुए पूर्व भाजपा प्रत्याशी कौल सिंह नेगी ने सुक्खू सरकार पर निशाना साधा है। भाजपा नेता ने बताया कि आगामी 27 मार्च को शिमला में भाजपा द्वारा कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ विशाल प्रदर्शन कर विधानसभा का घेराव किया जाएगा। कौल नेगी ने बताया कि प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महंगाई व कांग्रेस की कथित झूठी गारंटियों के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है। कांग्रेस सरकार चुनावी वादों को पूरा नहीं कर रही है। जनता को केवल गुमराह किया जा रहा है। प्रदेश में सरकारी नौकरियों में भ्रष्टाचार, संस्थानों की तालाबंदी और नशा के बढ़ते मामलों को लेकर जनता में आक्रोश है। उन्होंने बताया कि रामपुर में भी सड़क स्वास्थ्य,शिक्षा, एचआरटीसी की बसों की दयनीय हालत,अन्य विभागों मे स्टाफ की कमी से जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जनता के विकास के काम ठप पड़े हैं, सड़कों मे गड्ढे ही गड्ढे हैं। डिपो की बसें चलने लायक नहीं, लोगों के बिजली बिल 3-4 महीनों के एक साथ आने से आर्थिक बोझ पड़ रहा है, ऐसे में सरकार को प्रदर्शन के माध्यम से बताने का प्रयास किया जाएगा की लचर व्यवस्था को समय पर सुधारा जाए। इसको लेकर विधानसभा क्षेत्र रामपुर से भी 27 मार्च को लगभग 1 हजार के करीब कार्यकर्ता शिमला जाएंगे और प्रदर्शन में भाग लेंगे। उन्होंने कहा जिस तरह आज युवाओं मे चिट्टे जैसे घातक नशे का प्रचलन बढ़ रहा है वो चिंता की बात है। उन्होंने कहा सरकार ने लोकसभा चुनाव से पहले आनन फानन में दत्तनगर मे खेल छात्रावास का उद्घाटन तो कर दिया, लेकिन अभी तक युवाओं को इसका लाभ नहीं मिल रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें