फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर: कौल नेगी बोले- 15/20 और 12/20 क्षेत्रों में सड़कें ठप, बागवान पीठ पर ढो रहे सेब की पेटियां

15/20 और 12/20 क्षेत्र के लोगों के लिए यह बरसात आफत बनकर आई है। हालात बदतर हो रहे हैं। बागवानों की सेब की फसल बर्बाद होने की कगार पर है। यह बात रामपुर में भाजपा नेता कौल नेगी ने पत्रकार वार्ता में कही। नेगी ने कहा कि क्षेत्रों में सेब सीजन शुरू हो चुका है लेकिन सरकार, प्रशासन और लोनिवि की लचर कार्यप्रणाली से हजारों लोग दुश्वारियां झेलने को मजबूर हैं। 15/20 और 12/20 क्षेत्रों में सड़कें अवरुद्ध पड़ी हैं। बागवानी अपनी पीठ पर सेब की पेटियां ढोने को मजबूर हैं। बागवान पहले ही मंडी में सेब के गिरे दामों से चिंतित है, वहीं बागवानों को प्रशासन और लोनिवि की नाकामी के कारण सड़कें बंद होने से अपनी फसल को मंडी तक पहुंचाने में परेशानियां झेल रहे हैं। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रामपुर नरेश चौहान, मंडल अध्यक्ष सराहन महेंद्र जैन, उपाध्यक्ष गोपाल बंसल, चेतन पाकला और अनिल बूदेल सहित अन्य मौजूद रहे

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें