फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन करेगी एसएफआई

एसएफआई की रामपुर इकाई विद्युत समस्याओं को लेकर ज्ञापन देने गई तो जगातखाना के सहायक अभियंता ने लेने से इन्कार कर दिया। एसएफआई ने आरोप लगाया कि सहायक अभियंता ने ज्ञापन तो लिया नहीं, ऊपर से इंडक्शन, हीटर और रॉड का इस्तेमाल नहीं करने की सलाह दे डाली। एसएफआई के कार्यकर्ता शनिवार को अनियमित बिजली आपूर्ति, बार-बार ट्रिपिंग और लो वोल्टेज की समस्या को लेकर ज्ञापन देने गई, लेकिन सहायक अभियंता जगातखाना ने ज्ञापन लेने से इन्कार कर दिया और आनी में ज्ञापन देने की बात कही। एसएफआई इकाई उपाध्यक्ष विक्रांत ठाकुर ने कहा कि जगातखाना, थचवा और चाटी क्षेत्र में आए दिन बिजली के कट और वोल्टेज की समस्या पेश आ रही है। ऐसे में क्षेत्रों में रहने वाले छात्र, कर्मचारी और लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कॉलेज में परीक्षाएं चल रही है, बिजली की समस्या के कारण छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ज्ञापन सौंपते समय सहायक अभियंता ने छात्रों की मांगों का समाधान करने के बजाय सलाह दी कि लोगों से बिजली का उपयोग कम करना चाहिए। एसएफआई इकाई सदस्य मृदुल ने कहा कि क्षेत्र में अधिकतर कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र रहते है, जो पानी गर्म, खाना पकाने के लिए रॉड और हीटर का प्रयोग करते है। बिजली की समस्या होने के कारण कई बार विद्यार्थी खाना नहीं बना पाते। एसएफआई ने चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द से जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो आने वाले समय में छात्र लोगों को लामबंद करते हुए एक उग्र आंदोलन करेगी, जिसकी जिम्मेदारी सरकार और विद्युत बोर्ड की होगी। इस मौके पर विवेक, अर्जुन, सूरज, पूजा, राकेश, सुजल, रितिका, प्रीति और कुलदीप सहित अन्य उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें