फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : आइस हॉकी के बेसिक ट्रेनिंग कैंप का शुभारंभ, 60 बच्चे ले रहे प्रशिक्षण

Mon, 25 Dec 2023 01:15 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, स्पीति

स्पीति उपमंडल के लालूंग गांव में आइस हॉकी के बेसिक ट्रेनिंग कैंप का शुभारंभ एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह नेगी ने किया। कैंप में 60 बच्चों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आइस हॉकी एसोसिएशन लाहौल-स्पीति के सहयोग से स्पीति के विभिन्न स्थानों पर ट्रेनिंग कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। जनवरी 2024 में स्पीति आइस हॉकी कप का आयोजन किया जाना है। इस कप में उक्त छह स्थानों से चयनित खिलाड़ियों को एंडवास कोचिंग देने के बाद मैच खेलने की सुविधा दी जाएगी। इनमें से विजेता टीम को स्पीति आइस हॉकी कप से नवाजा जाएगा। एसडीएम ने कहा कि स्पीति के सगनम, शिचलिंग, हल, काजा, लोसर में आइस रिंक तैयार करके आइस हॉकी की बेसिक कोचिंग दी जा रही है । जनवरी 2024 में आइस हॉकी स्पीति कप का आयोजन किया जा रहा है जिसमें स्पीति की ही टीमें हिस्सा लेंगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें