फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नौर के बागवान सोमवार से खरीद सकेंगे सेब और अन्य फलदार पौधे

किन्नौर जिले के बागवान सोमवार से विभाग के बागवानी प्रसार केंद्र पूह, निचार और सांगला से सेब सहित अन्य फलदार पौधे खरीद सकते हैं। उद्यान विभाग बागवानों को वाजिब दामों पर ये पौधे उपलब्ध करवाएगा। विभाग सीडलिंग प्लांट 140 रुपये, जबकि रूट स्टॉक पर तैयार किया गया एक पौधा 180 रुपये में मुहैया करवाएगा। जिले के इच्छुक बागवान अपने निकटतम केंद्रों से ये पौधे खरीद सकते हैं। उद्यान विभाग किन्नौर ने हिमाचल प्रदेश नर्सरी सोसायटी के तहत सरकारी नर्सरी में सीडलिंग और रूटस्टॉक के पौधे उपलब्ध हैं। विभाग इन पौधों को निचार, पूह और सांगला में सोमवार से वितरित करने की प्रक्रिया शुरू करेगा। सरकारी नर्सरी में उपलब्ध सीडलिंग और रूटस्टॉक के पौधे हैं, जिन्हें विभाग ने बोक्टू और निचार में तैयार किया है। विभाग ने इन नर्सरी में 7915 सीडलिंग और 5306 पौधे रूट स्टॉक पर तैयार किए हैं। विभाग के पास सीडलिंग से तैयार किए गए 103 पौधे खुमानी और नाशपाती के उपलब्ध हैं। इसके आवा 2205 पौधे पीसीडीओ बजौरा से लाए हैं। वहीं निजी नर्सरियों से करीब 3500 पौधे जापानी फल के भी शामिल हैं। सरकारी नर्सरी में जापानी फल के पौधे उपलब्ध न होने के कारण इन्हें निजी नर्सरियों से खरीदा गया है। उद्यान विभाग किन्नौर के उप निदेशक शमशेर सिंह ढेहरू ने कहा कि बागवानों जिले के बागवान पूह, निचार और सांगला स्थित केंद्रों से सेब सहित अन्य फलदार पौधे खरीद सकते हैं। बागवानों को 140 रुपये प्रति सीडलिंग प्लांट और 180 रुपये रूट स्टॉक पर तैयार किया पौधा मुहैया करवाया जाएगा। उन्होंने जिले के बागवानों से विभाग के केंद्रों से इन पौधों को खरीदने का आह्वान किया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें