हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम ने फिर करवट बदली है। जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शुक्रवार रात से शनिवार सुबह तक बर्फबारी दर्ज की गई है। इससे समूचे जिला कड़ाके की ठंड की चपेट में आ गया है। बर्फबारी से कई ग्रामीण रूटों पर बसों की आवाजाही ठप हो गई है।