फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहारी बोले- हजारों दुग्ध उत्पादकों को दिवाली से पहले दूध की बकाया राशि दे सरकार

प्रदेश सरकार हजारों दुग्ध उत्पादकों को दिवाली से पहले दूध की बकाया राशि जारी करवाए, ताकि दीपावली पर्व फीका न रहे। दो माह से दूध की बकाया राशि की अदायगी नहीं होने के कारण हजारों दुग्ध उत्पादक परेशान हैं। शनिवार को बुशहर दुग्ध उत्पादक यूनियन रामपुर के अध्यक्ष बिहारी सेवगी ने प्रेस वार्ता के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि मिल्कफेड ने दो माह से हजारों दुग्ध उत्पादकों का दो माह का भुगतान नहीं किया है। इस मामले में सरकार हस्तक्षेप कर दिवाली से पहले लंबित दूध की अदायगी करे। कहा कि मिल्कफेड चिलिंग प्लांट दत्तनगर प्रदेश का सबसे बड़ा दुग्ध एकत्रीकरण केंद्र है। बावजूद इसके दुग्ध उत्पादकों को समय पर भुगतान नहीं हो रहा है। इसके कारण दुग्ध उत्पादकों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से मांग उठाई है कि दिवाली से पहले दुग्ध उत्पादकों को पेमेंट जारी करे। इस मौके पर वीरेंद्र भलूनी भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें