फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar: रामपुर में पेंशनरों की आम सभा 22 अक्तूबर को

पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन रामपुर ने शुक्रवार को रामपुर में विशेष बैठक की। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुदामा राम मेहता ने अध्यक्षता की। बैठक में पेंशनरों की समस्याओं पर चर्चा की गई। सुदामा राम मेहता ने कहा कि 14 अक्तूबर को शिमला में होने वाले धरना-प्रदर्शन में रामपुर के पेंशनर भी भाग लेंगे। 22 अक्तूबर को रामपुर में आम सभा का आयोजन किया जाएगा। बैठक में पेंशनरों को स्वास्थ्य संबंधित सुझाव दिए जाएंगे। उन्होंने सभी सदस्यों से सभा में भाग लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर महासचिव कृष्ण कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहन लाल, वीर सिंह कपूर, बालक राम भंडारी, कृपाल नेगी और जेपी कपाटिया उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें