हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के पांगी नाला क्षेत्र में सतलुज नदी में लापता हुए पर्यटक की तलाश में बुधवार को गोताखोरों ने अभियान चलाया। इस मौके पर उपायुक्त अमित कुमार शर्मा भी मौजूद रहे। गौर हो कि किन्नौर जिले के राष्ट्रीय उच्च मार्ग-5 पर पांगी नाला के पास दो दिन पहले इनोवा कार सतलुज नदी जा गिरी। हस हादसे में लापता हुए दो लोगों में से चालक का शव सर्च ऑपरेशन के दौरान गाड़ी से बरामद कर लिया गया है। जबकि एक अन्य पर्यटक का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। लापता पर्यटक वेट्री के पिता सईदाई दुरईसामी ने उनके बेटे का पता लगाने वाले को एक करोड़ रुपये इनाम देने की घोषणा की है। इसी के तहत बुधवार को सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया।