फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर: चिराग बेस्ट एथलीट, लोकनृत्य में रामपुर और एथलेटिक्स में रोहड़ू खंड बना विजेता

पदम छात्र स्कूल रामपुर में आयोजित छात्र वर्ग की अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता में लोकनृत्य में रामपुर और एथलेटिक्स में शिक्षा खंड रोहड़ू विजेता बना है। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर खेल प्रभारी एवं कन्या स्कूल रामपुर की प्रधानाचार्य जयंती धीमान ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। दो दिवसीय प्रतियोगिता में शिक्षा खंड टिक्कर के चिराग को बेस्ट एथलीट के खिताब से नवाजा गया। रामपुर में बुधवार से शुरू हुई छात्र वर्ग की जिलास्तरीय अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता गुरुवार को संपन्न हुई। इस प्रतियोगिता में जिले के 17 शिक्षा खंडों से आए करीब 285 खिलाड़ियों ने भाग लिया। दो दिन तक चली प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, लोकनृत्य, वोकल सोलो क्लासिकल, वन एक्ट प्ले, समूहगान, शतरंज, योगा और वाद विवाद प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। इस प्रतियोगिता के एथलेटिक्स में रोहड़ू शिक्षा खंड विजेता बना। शतरंज में ठियोग प्रथम, छौहारा द्वितीय, योगा में ठियोग विजेता, वाद विवाद में ठियोग प्रथम, टिक्कर द्वितीय, वोकल सोलो फोल्क में देहा पहले, रामपुर दूसरे, वोकल सोला क्लासिकल में सुन्नी पहले, मशोबरा दूसरे, समूहगान में रोहड़ू पहले, मशोबरा दूसरे स्थान पर रहा। वन एक्ट प्ले में रोहड़ू प्रथम, नेरवा द्वितीय, लोकनृत्य में रामपुर प्रथम, मशोबरा द्वितीय स्थान पर रहा। इस मौके पर पदम छात्र स्कूल के प्रधानाचार्य राजेश परमार, कन्या स्कूल उप प्रधानाचार्य पीपी दुल्टा, खेम चौहान, एसएमसी अध्यक्ष सुरेश कुमार, तिलक शर्मा, ललित सहित अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें