फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएस चाैहान बोले- 15 अगस्त तक पेंशनरों की मांगें पूरी नहीं हुईं तो होगा प्रदर्शन

बीते लंबे समय से पेंशनरों को एरियर की राशि नहीं मिली है, जिसमें 2016 से 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए पेंशनरों का एरियर की राशि सबसे अधिक है। वहीं तीन साल से मेडिकल बिलों का भुगतान नहीं हो पाया है। यह बात सुरेश गुट पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में अध्यक्ष बीएस चौहान ने कही। बैठक में जहां कई ज्वलंत मुद्दों पर मंथन हुआ। पेंशनरों ने एकमत होकर सरकार को अल्टीमेटम दिया है कि यदि 15 अगस्त तक लंबित मांगें पूरी नहीं की गईं तो सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला जाएगा। शनिवार को एसोसिएशन की बैठक सर्किट हाउस में अध्यक्ष बीएस चौहान की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में पेंशनरों की विभिन्न मांगों को लेकर चर्चा की गई। बैठक के बाद पेंशनरों की विभिन्न मांगों को लेकर एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह नेगी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भी भेजा गया। बैठक में नई कार्यकारिणी का विस्तार भी किया गया, जिसमें अमोलक राम को महासचिव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपू राम, सुरजंन ठाकुर, उपाध्यक्ष, कर्म दास, मोती लाल, शकुंतला देवी, सुना देवी, कोषाध्यक्ष मदन लाल बुशहरी, मुख्य सलाहकार मस्त राम कपाटिया, राजेंद्र ठाकुर, केवल राम मेहता, संगठन सचिव कैलाश जोशी, ज्ञान चंद गुलेरिया, रतन दास, गंगा राम को चुना गया। इसके अलावा ऑडिटर संत लाल, प्रवक्ता बालक राम मुसाफिर, प्रताप शर्मा, कार्यालय सचिव धर्म दास, प्रेम दास, प्रेस सचिव विजय प्रकाश, जोन के प्रधान, महासचिव और कोषाध्यक्ष को खंड की कार्यकारिणी में शामिल किया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें