जिला किन्नौर के ग्राम उरनी में हर वर्ष के मनाया जाने वाला बिशू मेला बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। जिला किन्नौर के हर गांव में अपने अपने ढंग मनाया जाता है। उरनी गांव में मनाए जाने वाला बिशु मेले का अपना विशेष स्थान है, उरनी गांव में आज भी जिला किनौर में लुप्त हो रही, संस्कृति की झलक जिसमें होरीमफो सवाग काठी पे घोड़ा "अर्थात रंड देन नित्य को ग्रामीणों द्वारा कायम रखा गया है। बिशु मेला शीत ऋतु के समापन और बसंत ऋतु के आगमन का सूचक है। यह जानकारी देते हुए मंदिर मोहोतमी बद्रीनारायण उरनी राजेंद्र नेगी ने कहा बिशु मेला धूमधाम से मनाया गया।