फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सड़क सुरक्षा पर ठाकुर सेन नेगी राजकीय महाविद्यालय रिकांगपिओ में निकाली जागरुकता रैली

ठाकुर सेन नेगी राजकीय महाविद्यालय रिकांगपिओ में सड़क सुरक्षा क्लब की ओर से जिला प्रशासन किन्नौर, आरटीओ रामपुर, पुलिस, स्वास्थ्य, लोक निर्माण विभाग और शिक्षा विभाग के सयुंक्त तत्वाधान में गुरुवार दो दिवसीय कार्यशाला का समापन समारोह आयोजित किया गया। एसपी किन्नौर अभिषेक सेकर नेस ड़क सुरक्षा जीवन रक्षा जागरुकता रैली को टीएस नेगी चौक पर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया समारोह के मुख्य अतिथि जिलाधीश किन्नौर, विशिष्ट अथियों में एसपी किन्नौर, आरटीओ. रामपुर जसपाल सिंह नेगी, उप निदेशक उच्च शिक्षा किन्नौर कुलदीप डोगरा, क्षेत्रीय अस्पताल की डॉ. अन्वेशा नेगी, सदस्य जिला परिषद हितेश नेगी, पीटीए प्रधान अजयवीर, डाइट, आईटीआई के अधिकारियों का महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. उत्तम चंद चौहान के नेतृत्व व मार्गदर्शन में प्राध्यापकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने जोरदार स्वागत किया। महाविद्यालय की कैडेट् स्नेहलता ने उपस्थिति जन समूह को सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा शपथ दिलवाई। मुख्य वक्ताओं में जिलाधीश किन्नौर अमित शर्मा और एसपी अभिषेक सेकर ने विषय पर विस्तृत जानकारी दी। मुख्यातिथि ने संवाद, पोस्टर मेकिंग, नारा लेखन और चित्रकला प्रतियोगिताओं के पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें