फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: नित्थर में तिरंगा यात्रा निकालकर देशभक्ति और एकता का दिया संदेश

नित्थर उप तहसील के मुख्य बाजार में गुरुवार को भाजपा मंडल दलाश ने तिरंगा यात्रा निकाली। मंडल अध्यक्ष विवेक वर्मा की अगुवाई में यह तिरंगा यात्रा लोक निर्माण विभाग कार्यालय से मुख्य बाजार होते हुए लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह नित्थर तक निकाली गई। इस यात्रा में दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारी लाल ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा के जरिए लोगों को देशभक्ति, एकता और राष्ट्रीय गौरव का संदेश दिया। कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय और देशभक्ति के नारे लगाए। उन्होंने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करना और देश की एकता एवं अखंडता का संदेश देना रहा। इस मौके पर भाजपा संगठन मंत्री सुरेश शर्मा, प्रदेश भाजपा संयोजक पंचायती राज हिमाचल प्रदेश अमर ठाकुर, महिला मोर्चा अध्यक्ष चमेलू देवी ठाकुर, पूर्व बीडीसी अध्यक्ष निरमंड दलीप ठाकुर, मोहन भारती सहित भाजपा मंडल पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें