फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: मनरेगा में काम देने में कुपवी ब्लॉक रहा प्रथम

विज्ञापन
ड विकास अधिकारी कुपवी अरविन्द गुलेरिया
विज्ञापन
चौपाल (रोहड़ू) । कुछ साल पहले चौपाल ब्लॉक से अलग हुआ विकास खंड कुपवी इस साल भी तीसरी बार मनरेगा में लोगों को काम देने में जिला शिमला में प्रथम आया है। कुपवी ब्लॉक में 363 सुरक्षा दीवारें लगाई गईं, 212 गोशालाएं बनाई गईं, 325 ग्रामीणों को मोटा अनाज उगाने की स्कीम प्रदान की गई और 160 किसानों को प्राकृतिक अनाज उगाने के लिए सहायता प्रदान की गई। इसके अलावा ठियोग ब्लॉक दूसरे, कोटखाई तीसरे स्थान और चौपाल ब्लॉक 11 वें स्थान पर रहा।
विज्ञापन

जिला शिमला के पिछड़े विकास खंड कुपवी में तैनात बीडीओ अरविंद गुलेरिया की कार्यशैली और उनकी काम करने काफी सराहना हो रही है। अरविंद गुलेरिया ने दुर्गम, दूरदराज और पिछड़े कुपवी ब्लॉक में कई प्रभावशाली योजनाएं शुरू कर इस ब्लॉक को एक नई पहचान दिलवाई है । इस ब्लॉक के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। कुपवी ब्लॉक ने प्रधानमंत्री आवास योजना का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लगातार दो वित्तीय वर्षों में जिला भर में पहला स्थान हासिल किया है। इसके अलावा कुपवी ब्लॉक का कार्यभार संभालने के बाद अरविंद गुलेरिया के नाम एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज है। उन्होंने विलुप्त हो रहे परंपरागत पहाड़ी अनाज के संरक्षण का बीड़ा उठाया है, जिसका किसानों को लाभ मिल रहा है। इस वर्ष 175 किसानों को 'मोटा अनाज उगाओ-मनरेगा पाओ' योजना के अंतर्गत 33 करोड़ रुपये से अधिक की मनरेगा योजनाओं का लाभ मिल चुका है। अरविंद की इस योजना की प्रदेश ही नहीं राष्ट्रीय स्तर पर भी प्रशंसा हो चुकी है।
आपदा का कहर झेल चुके लोगों की मदद में कुपवी ब्लाॅक जिला शिमला में पहले स्थान पर रहा है। खंड विकास अधिकारी कुपवी अरविंद गुलेरिया के प्रयास से इस विकास खंड द्वारा प्रधान मंत्री आवास योजना के तहत इन सभी आपदा प्रभावितों को मकान आवंटित किए जा चुके हैं। कुपवी ब्लॉक ने इन सभी तेरह क्षतिग्रस्त मकानों के लिए प्रधान मंत्री आवास योजना के अंतर्गत मकान आबंटित करने की प्रक्रिया पूरी कर ली है। इस प्रकार कुपवी ब्लॉक ने जिला में प्रथम रहते हुए शत-प्रतिशत लक्ष्य को पूरा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें