मंडी के गांधी भवन में शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक जिला अध्यक्ष चंपा ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश सह प्रभारी विदित चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। प्रैस वार्ता के दौरान विदित चौधरी ने भाजपा को वोट, सांसद और चंदे की चोरी का आरोप लगाते हुए कहा कि यह उनकी पहली चोरी नहीं है। उन्होंने कहा कि 1992 में राम मंदिर के नाम पर एकत्रित किए गए 14,000 करोड़ रुपये के चंदे का जवाब भाजपा आज तक नहीं दे पाई है। बैठक में प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष चेतराम ठाकुर, जीवन ठाकुर, एपीसीएम अध्यक्ष संजीव गुलेरिया, प्रदेश महासचिव दीपक शर्मा, पवन ठाकुर, नरेश चौहान सहित सभी ब्लॉकों व फ्रंटल विंग के अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।