नेरचौक (मंडी): ग्राम पंचायत रत्ती में सड़क किनारे लगी एक मोटी पाइप स्थानीय लोगों के लिए गंभीर समस्या बन गई है। पाइप से लगातार पानी का रिसाव होने के कारण सड़क पर फिसलन बनी रहती है, जिससे आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार कई बार बच्चे बुजुर्ग और दोपहिया वाहन चालक यहां फिसलकर गिर चुके हैं। बीती रात एक कार भी अनियंत्रित होकर फिसल गई और सड़क किनारे बनी नाली में जा गिरी। ग्राम पंचायत रत्ती के उपप्रधान पुष्प राज ने बताया कि यह समस्या अब काफी गंभीर रूप ले चुकी है। उनका कहना है कि यदि पाइप को जल्द नहीं बदला गया, तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है और किसी की जान भी जोखिम में पड़ सकती है।