फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: ऐतिहासिक पड्डल मैदान में दो दिवसीय कॉलेज वार्षिक एथलेटिक्स मीट शुरू

Krishan Singh Updated Thu, 13 Nov 2025 01:35 PM IST

वल्लभ कॉलेज मंडी द्वारा ऐतिहासिक पड्डल मैदान में दो दिवसीय कॉलेज वार्षिक एथलेटिक्स मीट का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि एपीएमसी चेयरमैन संजीव गुलेरिया ने उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान एपीएमसी चेयरमैन संजीव गुलेरिया ने मार्च पास्ट की सलामी ली और झंडारोहण कर वार्षिक एथलेटिक्स मीट का शुभारंभ किया। इस दौरान कॉलेज प्रिंसिपल ने मुख्य अतिथि एपीएमसी चेयरमैन संजीव गुलेरिया को शॉल,टोपी और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दाैरान एपीएमसी चेयरमैन संजीव गुलेरिया ने कहा कि पंजाब की तर्ज पर हिमाचल प्रदेश के युवा नशे की गर्त में जा रहे हैं और युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए खेल ही एक मात्र माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू शिक्षा और खेलो को प्रोत्साहन दे रहे हैं ताकि हिमाचल के बच्चे प्रदेश का ही नहीं देश में भी अपने जिला और अपने गांव का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं को खेल में भी अपना भविष्य बनाने अच्छे अवसर हैं और सरकार भी खिलाड़ियों को नौकरी के अवसर प्रदान करवा रही है। वहीं शारीरिक शिक्षा विभाग अध्यक्ष डॉ. सुनील सेन ने कहा कि ऐतिहासिक पड्डल मैदान में दो दिवसीय कॉलेज वार्षिक एथलेटिक्स मीट का आयोजन किया जा रहा है। 100 मीटर पुरुष वर्ग की दाैड़ में चेतन, प्रदीप और मुकेश व महिला वर्ग में किरण मुस्कान और कनिका ने प्रथम स्थान हासिल किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें