श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक में 130 प्रशिक्षु डाॅक्टरों चार महीने से स्टाइपेंड नहीं मिलने के विरोध में काम बंद कर दिया है। नाराज डाॅक्टरों ने फैसला लिया है कि जब तक उनका लंबित स्टाइपेंड नहीं दिया जाएगा तब तक वे अपनी सेवाएं पूर्ण रूप से बंद रखेंगे। प्रशिक्षु डाॅक्टरों का कहना है कि प्रशासन को सरकार से बजट न मिलने के कारण यह समस्या खड़ी हुई है, उन्होंने प्रशासन और हिमाचल सरकार से गुहार लगाई है कि जल्द से जल्द उन्हें भुगतान किया जाए ताकि वह अपनी सेवाएं सुचारू रूप से दे सके। उन्होंने बताया कि बिना स्टाइपेंड के उनका गुजारा मुश्किल हो गया है और वे मानसिक व आर्थिक दबाव का सामना कर रहे हैं।