फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: भालारिहड़ा में देव पशाकोट की भव्य जलेब के साथ मां शारदा के दो दिवसीय मेले का आगाज

ग्राम पंचायत मैन भरोला के भालारिहड़ा में बुधवार को मां शारदा के दो दिवसीय पारंपरिक मेले का श्रद्धा और उल्लास के साथ शुभारंभ हुआ। उत्सव की शुरुआत देव पशाकोट कुट खेतड़ू की भव्य जलेब के साथ हुई, जिसमें स्थानीय संस्कृति और अटूट आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। मेले के उद्घाटन समारोह में ग्राम पंचायत रोपड़ी कलैहडू के पूर्व प्रधान अजय बरवाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम के पहले दिन स्थानीय पाठशाला भालारिहड़ा के विद्यार्थियों ने प्रस्तुतियां दीं। विशेष रूप से स्कूली बच्चों की ओर से नशे के दुष्प्रभावों पर प्रस्तुत किए गए मार्मिक नाटक ने दर्शकों को भावुक कर दिया और खूब तालियां बटोरीं। वहीं महिला मंडल दुल की महिलाओं ने पारंपरिक पहाड़ी नाटी पेश कर पूरे माहौल को पहाड़ी रंग में रंग दिया। मेले के आकर्षण को बढ़ाने के लिए बच्चों के लिए म्यूजिकल चेयर और महिला मंडलों के लिए मटका फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पहले दिन मटका न फूट पाने के कारण अब यह प्रतियोगिता दूसरे दिन भी जारी रहेगी। मुख्य अतिथि ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया और मेला कमेटी को 11,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि भेंट की। मेला कमेटी के प्रधान संजय जमवाल ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें