फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident: सुंदरनगर में फोरलेन पर कार हादसा, 26 वर्षीय युवक की मौत; चार गंभीर घायल

कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर अलसू चौक के समीप देर रात एक कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से 26 वर्षीय युवक की जान चली गई। हादसे में चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए एम्स बिलासपुर ले जाया गया है। मृतक की पहचान आकाश निवासी हरियाणा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हरियाणा नंबर की कार फोरलेन से गुजर रही थी। अलसू चौक के पास पहुंचने पर किसी कारण से कार का संतुलन बिगड़ गया। इसके बाद कार सड़क किनारे खड़े दो ट्रकों से जा टकराई। टक्कर के बाद कार एक टेम्पो से भी जा भिड़ी। दुर्घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार आकाश की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति को देखते हुए चारों को एम्स बिलासपुर रेफर किया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। दुर्घटना के कारण फोरलेन पर कुछ समय के लिए वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और यातायात को व्यवस्थित करवाया। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाने के बाद यातायात सामान्य हो सका। एसपी मंडी विनोद कुमार ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें