16 फरवरी से शुरू होने जा रहे मंडी जिला के सबसे बड़े महोत्सव, अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव 2026 की खेलकूद प्रतियोगिताएं आज से मंडी के पड्डल मैदान में शुरू हो गईं। प्रतियोगिता की शुरुआत महिलाओं की क्रिकेट मैच से करवाई गई जिसका शुभारंभ एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने किया। उन्होंने बताया कि हर वर्ष महोत्सव पर खेलकूद प्रतियोगिताओं के आयोजन का दायित्व पुलिस विभाग पर रहता है। इस बार 14 खेलों का आयोजन किया जा रहा है जिसमें क्रिकेट, कबड्डी, वॉलीबाल, बास्केटबाल, फुटबाल, कुश्ती और शूटिंग जैसी प्रतियोगिताएं प्रमुख से आयोजित करवाई जा रही हैं। गत वर्ष भी खेलों के स्तर को बढ़ाने का प्रयास किया गया था और इस बार भी इसमें और बढ़ोतरी की गई है। खेलों के माध्यम से युवाओं को नशे जैसी कुरीति से दूर रखने का संदेश देने का प्रयास भी किया जा रहा है।