सुंदरनगर में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में एसडीएम अमर नेगी ने ध्वजारोहण किया और तिरंगे को सलामी दी। इसके बाद उन्होंने स्वतंत्रता दिवस परेड की सलामी ली। परेड में पूर्व सैनिकों, पुलिस जवानों और विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों की टुकड़ियों ने शानदार मार्चपास्ट करते हुए सलामी दी। समारोह के दौरान सुंदरनगर देशभक्ति और राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।