हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में एक सड़के हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई है। हादसा पंडोह के बाखली में जहां कार अनियंत्रित होकर गिर गई। सभी कार सवार शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। एसडीआरएफ, सीआईएसएफ व पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाया है। हादसे में गाड़ी पूरी तरह से चकनाचूर हो गई है। मामले की पुष्टि एएसपी सागर चंद्र ने की।