फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: रेलू और बेलू ने बताई सरकार की योजनाएं, नशे से दूर रहने की अपील, देखें वीडियो

आमजन के लिए सरकार की योजनाएं किस तरह प्रभावी हो सकती हैं, इनका लाभ कैसे उठाएं, यह बताने के लिए रेलू और बेलू आज सदयाणा और भतौर में पहुंचे। मौका था, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष प्रचार अभियान का। अभियान के तहत विभाग से संबंद्ध लोक नाट्य दल आकार थिएटर सोसायटी के कलाकारों ने आज सदर उपमंडल की ग्राम पंचायत बग्गी तुंगल के गांव भतौर में तथा ग्राम पंचायत सदयाणा के गांव भटवाड़ में लोगों को जागरूक किया। उन्होंने गीत-संगीत और नुक्कड़-नाटकों के माध्यम से प्रदेश सरकार की ओर से अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं, जनकल्याणकारी नीतियों, उपलब्धियों तथा नशामुक्त अभियान से ग्रामीणों को अवगत करवाया। इन कार्यक्रमों के दौरान ग्राम पंचायत बग्गी तुंगल की वार्ड पंच दिनेश कुमारी और ग्राम पंचायत सदयाणा में प्रधान जगदीश चंद, वार्ड पंच बलदेव, जीता देवी, महिला मंडल की महिलाओं सहित स्थानीय युवा, बुजुर्ग और ग्रामीण शामिल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें