फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजत ठाकुर बोले- आपदा में कांग्रेसी ढूंढ रहे अवसर, लोक निर्माण विभाग सड़कें खोलने में नाकाम

प्रदेश भाजपा मीडिया सह प्रभारी रजत ठाकुर ने कहा कि 30 जून की रात को क्षेत्र में भारी तबाही हुई। इससे सड़कें, पानी व बिजली भी इससे प्रभावित हुईं। इतने दिन बीतने के बावजूद अभी तक लोक निर्माण विभाग कई सड़कों को खोलने में नाकाम रहा है। कहा कि आपदा में कांग्रेसी अवसर ढूंढने में लगे हुए हैं। प्रेसवार्ता में उन्होंने आरोप लगाया है कि विभाग केवल कांग्रेस के लोगों को लाभ पंहुचाने में जुटा है। सड़कें खोलने के लिए लगाई गई मशीनरी कांग्रेस के लोगों की है। वह सुबह 9:00 से शाम 5:00 बजे तक ही कार्य करते हैं। इस कारण सड़कें समय पर बहाल नहीं हो पा रही हैं। उन्होंने सीएम से इस मामले में गंभीरता दिखाते हुए जांच की मांग की है। इस मौके पर धर्मपुर मंडल महामंत्री सुरेंद्र ठाकुर, पंचायत समिति के अध्यक्ष राकेश कुमार व अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें