गोलीकांड में घायल ढाबा संचालक प्रदीप गुलेरिया ने बताया कि रात को उनके ढाबे पर पंजाब के दो युवक आए और तीन लोगों का खाना पैक करने के लिए कहा। इसके बाद अंदर खाना पैक करने के बाद जैसे ही वे काउंटर पर आए तो कैश गायब था और सीसीटीवी की एलईडी भी वहां नहीं थी। इस दाैरान एक हमलावर में पिस्तौल निकाली और कहा कि आपके पास जो भी है दे दो। इतना कहने पर उसने गोली चला दी। गोली हाथ में लगने के बाद गाल को छूती हुई निकल गई।