जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित एंटी चिट्टा जागरूकता फुटबॉल टूर्नामेंट के तहत गुरुवार को सेमीफाइनल मुकाबले उत्साह और रोमांच के बीच खेले गए। टूर्नामेंट का उद्देश्य युवाओं को खेलों के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा चिट्टा मुक्त मंडी–नशामुक्त हिमाचल के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। यह अभियान प्रदेश में चल रहे व्यापक एंटी-चिट्टा जनजागरण अभियान का हिस्सा है। अब टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 10 जुलाई को मैजीशियन एफसी और नेपोलियन एफसी के बीच खेला जाएगा।