फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी: तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा के जन्मदिन पर लगाई फोटो प्रदर्शनी

सेरी मंच मंडी में घोटन समिति की ओर से तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा के 90वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में बुधवार को दो दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस वर्ष दलाई लामा के जन्मदिन को करुणा वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। इस कार्यकम में सदर एसडीएम रूपिंदर कौर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। मंडी के तिब्बती बस्ती अधिकारी जामयांग डोलमा ने बताया कि प्रदर्शनी में दलाई लामा के जीवन के महत्वपूर्ण क्षणों को दर्शाया गया है और करुणा, शांति और अहिंसा पर उनके उपदेशों को उजागर किया गया है। यह आयोजन विश्व भर में सद्भाव और मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देने में उनके आजीवन योगदान को प्रतिबिंबित करता है। इस अवसर पर तिब्बती संग्रहालय के दो कर्मचारी कर्मा, खेंटसे, मंडी तिब्बती स्थानीय सभा के उपाध्यक्ष येशी दोरजी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें