फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : डाॅक्टर नहीं होने पर नगवाईं में भड़के लोग, युवा संघ टकोली के बैनर तले किया प्रदर्शन

भले ही प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के सुधार को लेकर दावे किए जा रहे हैं, लेकिन धरातल पर यह खोखले साबित हो रहे हैं। शुक्रवार को सिविल अस्पताल नगवाईं में तीमारदार उस समय भड़क गए जब मौके पर उन्हें उपचार नहीं मिला। नगवाईं अस्पताल में दो हफ्तों से कोई भी डॉक्टर नहीं होने पर शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने युवा संघ टकोली के बैनर तले प्रदर्शन किया। युवा संघ टकोली के प्रधान प्रेम सिंह ने बताया कि यहां कई दिनों से चिकित्सक नहीं होने से मरीजों को निजी क्लीनिकों में या कुल्लू और मंडी जाना पड़ रहा है। अस्पताल पहुंची सोमा देवी (ज्वालापुर), नर्बदा देवी (लारजी, कुल्लू), राधा देवी (औट ) ने बताया कि वे इलाज के लिए यहां पहुंचे थे लेकिन डॉक्टर न होने के कारण उन्हें बिना इलाज के वापस लौटना पड़ा। वहीं, भाजपा नेत्री भानू कपूर ने कहा कि प्रदेश सरकार व स्वास्थ्य विभाग का इस पर कोई ध्यान नहीं है। जानकारी के अनुसार अस्पताल में स्वीकृत छह पदों में केवल दो ही चिकित्सक है, बाकी चार पद खाली है। अस्पताल में तैनात एक चिकित्सक छुट्टी पर गए हैं और दूसरे चिकित्सक ओवर वर्क प्रेशर के चलते बीमार हो गए हैं। अस्पताल में रोजाना 200 के करीब ओपीडी होती है। इस दौरान लोगों ने सरकार से चिकित्सकों के खाली पद जल्द भरने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें