फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: पंडोह बांध से 6,000 क्यूसेक अतिरिक्त पानी छोड़ा जाएगा, ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ने की चेतावनी

पंडोह बांध के जलाशय में लगातार बढ़ रही पानी की आवक को देखते हुए प्रशासन ने ब्यास नदी के जलस्तर में वृद्धि की संभावना जताई है। जल प्रबंधन के तहत मंगलवार को बांध से करीब 6,000 क्यूसेक अतिरिक्त पानी छोड़ा जा रहा है, जिससे नदी में कुल जल प्रवाह लगभग 13,000 क्यूसेक तक पहुंच जाएगा। प्रशासन के अनुसार यदि आगामी घंटों में जलाशय में पानी की आवक और बढ़ती है तो स्पिलवे गेटों के माध्यम से अतिरिक्त पानी भी छोड़ा जा सकता है। इससे ब्यास नदी का जलस्तर और बढ़ सकता है। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने जिले के लोगों, पर्यटकों, मजदूरों और नदी किनारे रहने वाले परिवारों से ब्यास नदी के तटों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि नदी का जलस्तर अचानक बढ़ सकता है, इसलिए किसी भी तरह का जोखिम न उठाएं और प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों का पालन करें। प्रशासन ने होटल, गेस्ट हाउस, होमस्टे, कैंप संचालकों और टैक्सी चालकों से भी पर्यटकों को जागरूक करने को कहा है, ताकि कोई भी व्यक्ति नदी के किनारे न जाए। पानी छोड़े जाने से पहले हूटर और सायरन के माध्यम से लोगों को सतर्क किया जाएगा। प्रशासन ने लोगों से नदी में नहाने, मछली पकड़ने या फोटो और वीडियो बनाने के लिए नदी के किनारे न जाने की सलाह दी है। साथ ही किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने और केवल प्रशासन की ओर से जारी आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने की अपील की गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें