फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: स्याठी आपदा प्रभावित डेढ़ दर्जन परिवार मंदिर परिसर छोड़कर किराये के मकानों में शिफ्ट

धर्मपुर विकास खंड के स्याठी गांव के आपदा प्रभावित डेढ़ दर्जन परिवार डेढ़ महीने बाद मंदिर परिसर छोड़कर अब किराये के मकानों में रहने लगे हैं। हालांकि, स्थानीय प्रशासन व सरकार उनके पुनर्वास के लिए जमीन आवंटित करना तो दूर अभी तक चयनित भी नहीं कर पाए हैं। लेकिन गैर सरकारी व स्वयंसेवी संस्थाओं की ओर से इनकी मदद करने का सिलसिला जारी है। हिमाचल ज्ञान विज्ञान एवं साक्षरता समिति ने इन सभी परिवारों के लिए किराये के मकानों में इस्तेमाल करने के लिए प्रत्येक परिवार को चार-चार कुर्सियां और एक एक टेबल उपलब्ध करवाया है ताकि वे किराये के मकानों में इनका इस्तेमाल कर सकें। कुर्सियों का वितरण संस्था के संस्थापक सदस्य एवं पूर्व जिला पार्षद भूपेंद्र सिंह, खंड सचिव कंचना देवी, सदस्य ऋत्विक ठाकुर, सपना देवी, मीनू देवी की ओर से उनके गांव में किया गया। इस दौरान प्रचार्या भोला दत्त कश्यप, सुरेंद्र कश्यप, ई. राजपाल, सतीश कुमार, सुरेंद्र कौंडल भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर भूपेंद्र सिंह ने बताया कि ज्ञान विज्ञान और साक्षरता समिति मंडी की ओर से स्याठी गांव के 20 कपाही और गरली-बाल्ही के एक एक बेघर परिवार को 50 हजार रुपये की कीमत की कुर्सियां और टेबल उपलब्ध करवाए हैं। कुर्सियां उपलब्ध कराने बारे इन्हीं परिवारों ने इच्छा व्यक्त की थी। उन्होंने बताया कि प्रभावित परिवारों को अभी तक दर्जनों संस्थाओं ने 60 लाख रुपये की वित्तीय सहायता की है। सरकार के स्तर पर अभी तक 10 दस हजार रुपये की मदद की गई है।।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें