संस्कृति सदन मंडी में बुधवार को नवग्रह व शुद्धि हवन किया गया। यहां 8 मार्च को चौहार घाटी, जंजैहली, कटौला बालीचौकी आदि क्षेत्रों के देवी-देवता देवलूओं और बंजत्रियों सहित विराजमान होंगे। शिवरात्रि के दौरान बीते वर्ष की तरह इनका रात्रि ठहराव देव सदन में होगा। इसलिए देवी-देवताओं की मर्यादा को देखते हुए हवन का आयोजन किया गया। इसमें पुरोहित विवेक शर्मा और सर्व देवता सेवा समिति के अध्यक्ष शिव पाल शर्मा शामिल रहे। इस मौके पर उपप्रधान मोहन लाल, महासचिव दिनेश कुमार, मुख्य सलाहकार भीम चंद सरोच, सलाहकार रेवती राम शर्मा, संगठन सचिव तोलू राम, प्रेस सचिव मनोज कुमार भी उपस्थित रहे।