फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: स्टेट एनवायरनमेंट लीडरशिप अवार्ड में नाचन को प्रथम स्थान

Krishan Singh Updated Fri, 06 Jun 2025 04:28 PM IST

नाचन वन मंडल ने राज्य में स्टेट एनवायरनमेंट लीडरशिप अवार्ड में प्रथम स्थान हासिल किया है। यह पुरस्कार पर्यावरण संरक्षण और प्रबंधन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले संगठनों और व्यक्तियों को दिया जाता है। नाचन वन मंडल ने पर्यावरण संरक्षण में उल्लेखनीय योगदान दिया है। वन मंडल ने अपने क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण के लिए कई पहल की हैं, जिनमें वनों के संरक्षण और पाैधरोपण के लिए कई कार्यक्रम चलाए हैं। इससे वनस्पतियों और जीव-जंतुओं की विविधता को बढ़ावा मिला है। इसके अलावा जल संसाधनों के संरक्षण और प्रबंधन के लिए कई पहल की हैं। इससे जल संकट को कम करने में मदद मिली है। जिससे इन प्रयासों को राज्य स्तर पर मान्यता मिली है और नाचन वन मंडल को प्रथम स्थान से सम्मानित किया गया है। वन मंडल ने पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास में उत्कृष्ट योगदान के लिए स्टेट एनवायरनमेंट लीडरशिप अवार्ड 2024 में प्रथम स्थान हासिल किया है। इसके साथ ही नाचन वन मंडल के अंतर्गत नेचर पार्क बाखली, खौली और देवीदढ़ को भी इस पुरस्कार में रैंक प्राप्त हुई है। यह जानकारी राज्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग ने पत्र जारी कर दी है। पुरस्कार समारोह विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून को शिमला के होटल पीटरहॉफ में आयोजित हुआ। इस समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पुरस्कार डीएफओ नाचन सुरेंद्र कश्यप और उनकी टीम को प्रदान किया। नाचन वन मंडल के डीएफओ सुरेंद्र सिंह कश्यप ने बताया कि जूरी ने उनके प्रस्ताव का मूल्यांकन कई मानदंडों पर किया, जिसमें जैव विविधता संरक्षण, आजीविका सुधार, अवनत क्षेत्रों में सुधार, सरकारी योजनाओं का समयबद्ध कार्यान्वयन और 15 से अधिक अवैध लकड़ी ले जाने वाले वाहनों को पकड़ना शामिल है। उन्होंने कहा, 'यह पुरस्कार हमारी टीम के समर्पण और कड़ी मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि नाचन वन मंडल आगे भी पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान जारी रखेगा। वन मंडल की योजना है कि वे अपने क्षेत्र में और अधिक पर्यावरण संबंधी पहल करेंगे और लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करेंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें