फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

video: मुकेश अग्निहोत्री बोले- उहल पेयजल योजना की मुख्य पाइप लाइन की सकोर के पास बदलेगी अलाइनमेंट

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मंडी शहर के लिए ऊहल नदी से निर्मित पेयजल आपूर्ति योजना के तहत सकोर गांव के समीप पाइप लाइन का निरीक्षण किया। उन्होंने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को इस मुख्य पाइपलाइन के स्थिरीकरण के लिए स्थायी समाधान करने तथा शहर के लोगों को निर्बाध पेयजल आपूर्ति बहाल करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उहल नदी से मंडी शहर की मुख्य पेयजल योजना के तहत हाल की जल त्रासदी में पहाड़ दरकने से 28 किमी लाइन कई जगह बार-बार क्षतिग्रस्त हो रही थी। इसके समाधान के लिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मंडी की विशेषज्ञ टीम से निरीक्षण करवाया गया और उनके सुझावों पर लाइन का रिलाइनमेंट कार्य जारी है। उन्होंने बताया कि भूस्खलन वाले हिस्से को बाइपास करते हुए 450 मिमी की 970 मीटर नई ग्रेविटी मेन पाइपलाइन बिछाई जाएगी, जिससे निर्बाध जल आपूर्ति सुनिश्चित होगी और बार-बार की मरम्मत लागत घटेगी, जिससे जलापूर्ति व्यवस्था और मजबूत बनेगी। जल शक्ति विभाग के अधिकारियों ने उप मुख्यमंत्री को अवगत करवाया कि इस बार की बरसात में सकोर गांव के पास भारी भूस्खलन से यह मुख्य पाइपलाइन बार-बार क्षतिग्रस्त होती रही है। यहां लगभग 300 मीटर के क्षेत्र में पहाड़ी से भूस्खलन के कारण सड़क का हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हुआ है जिससे मुख्य पाइप लाइन को स्थिर रखना चुनौतिपूर्ण हो चुका है। उन्होंने बताया कि इस लाइन के बाईपास करने के लिए 450 मिली मीटर व्यास की पाइप लाइन बिछाना प्रस्तावित है, जिसकी कुल लंबाई लगभग 970 मीटर है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें