फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: 150 से अधिक प्रतिभागियों ने दिखाया पतंगबाजी का हुनर, देखें वीडियो

छोटी काशी मंडी की नगर निगम की ओर से बुधवार को वसंत पंचमी के उपलक्ष्य पर पड्डल मैदान में दूसरी पतंगबाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें अंडर-16 और इससे अधिक आयु वर्ग के 150 से अधिक पुरुष व महिला प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर निगम मंडी के मेयर वीरेंद्र भट्ट ने किया। उनके साथ एमसी आयुक्त रोहित राठौर सहित अन्य पार्षद भी मौजूद रहे। वीरेंद्र भट्ट ने प्रतियोगिता के शुभारंभ से पहले उपस्थित सभी प्रतिभागियों और अन्य लोगों को चिट्टा मुक्त हिमाचल की शपथ भी दिलाई और सभी से इस जानलेवा नशे के विरूद्ध अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान भी किया। वीरेंद्र भट्ट ने बताया कि गत वर्ष वसंत पंचमी पर इस प्रतियोगिता को शुरू करने का निर्णय लिया गया था, जिसे लेकर लोगों का उत्साह अब और ज्यादा बढ़ रहा है। इस बार वसंत पंचमी पर मौसम ठीक न रहने के कारण आज इसका आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि युवाओं को मोबाइल की दुनिया से बाहर लाना और उन्हें नशे से दूर रखने के उद्देश्य से इस तरह के आयोजन नगर निगम की ओर से समय-समय पर किए जाते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें