फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: मंडी शिवरात्रि महोत्सव को समर्पित मंडयाली भजन रिलीज

मंडी में मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव को समर्पित मंडयाली भजन “शिवरात्रि रा मेला लगीरा” का विमोचन डीसी मंडी अपूर्व देवगन ने किया। भजन गायक ललित शर्मा एवं शर्मा ब्रदर्स की ओर से प्रस्तुत यह भजन मंडी शिवरात्रि मेले की आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक भव्यता को सशक्त शब्दों और मधुर संगीत के माध्यम से प्रस्तुत करता है। इन्होंने डीसी मंडी के समक्ष भजन गाकर उसके शाब्दिक अर्थों के महत्व को भी समझाया, जिसकी डीसी मंडी ने खूब सराहना की। भजन गायक ललित शर्मा ने बताया कि यह रचना मंडी की शिवरात्रि से जुड़ी जनभावनाओं को समर्पित है। भजन के माध्यम से देव संस्कृति, शिव भक्ति और मंडी के ऐतिहासिक शिवरात्रि मेले की महिमा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है। उन्होंने जिला प्रशासन और देव समाज का आभार जताते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से स्थानीय कलाकारों को भी मंच मिलता है। उन्होंने भजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी प्रस्तुतियां मेले की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक गरिमा को और अधिक सुदृढ़ करती हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें