फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: उत्तर प्रदेश के युवाओं ने जानी मंडी की संस्कृति, यहां के युवाओं के साथ किया संस्कृति का आदान-प्रदान

भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा चलाए जा रहे मेरा युवा भारत कार्यक्रम के तहत मंडी में अंतर राज्य युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश राज्य से आए 37 युवाओं ने हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले की संस्कृति, यहां के रहन-सहन और खान-पान सहित विभिन्न सांस्कृतिक और विरासत के ज्ञान का आदान-प्रदान किया। समारोह में राज्यसभा के सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उनके साथ सुंदरनगर के विधायक राकेश जम्वाल विशेष रूप से मौजूद रहे। सिकंदर कुमार ने कहा कि भारत सरकार ने इस कार्यक्रम को इसी सोच के साथ शुरू किया है ताकि युवा एक-दूसरे राज्यों की संस्कृति और सभ्यता को समझ सकें। इस कार्यक्रम के माध्यम से देश के युवाओं में राष्ट्रीय एकता और बंधुत्व की भावना मजबूत होती है। इसका लक्ष्य देश की एकता और विविधता का जश्न मनाना है। वहीं, उत्तर प्रदेश से आए युवाओं ने उत्साहपूर्वक इस कार्यक्रम में भाग लिया और अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश में उन्हें इस कार्यक्रम के तहत काफी कुछ सीखने को मिला है। यहां के लोगों के साथ बातचीत करने जो अनुभव प्राप्त हुए हैं और यहां की जो संस्कृति है वे उसका बखान वापिस अपने घर गांव के लोगों के साथ करेंगे और उन्हें यहां आने की सलाह देंगे। उन्होंने इस कार्यक्रम के लिए केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार भी जताया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें