फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: बड़ा देव कमरूनाग के गूर देवी सिंह की कुर्सी जाएगी या रहेगी बारिश पर निर्भर

बड़ा देव कमरूनाग के गूर देवी राम की कुर्सी रहेगी या फिर कुर्सी पर कोई और विराजमान होगा यह सुबह 10 बजे साफ हो जाएगा। गूर देवी सिंह ने लोगों को सुबह 10 बजे तक बारिश होने का आश्वासन दिया है। अगर इस अवधि में बारिश नहीं होगी तो अन्य कोई गूर बारिश के लिए बड़ा देव कमरूनाग से गुहार लगाएगा। मंडी जनपद के आराध्य देव देव कमरुनाग का एक दिवसीय मेला गोहर की कुफरी धार में बड़ी ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ आयोजित किया गया। आराध्य देव देव कमरुनाग सुबह 6:00 बजे ही मेला स्थल पर अपने हजारों भक्तों को दर्शन देने विराजमान हुए। इस दौरान हजारों लोगों ने बड़ा देव देव कमरूनाग के दर्शन कर लंबे समय से बारिश न होने की कारण सूखा दूर करने के लिए देवता से बारिश की गुहार लगाई।बड़ा देव कमरूनाग को बारिश का देवता कहा जाता है और सदियों से मान्यता है कि जब भी क्षेत्र में सूखा या बहुत अधिक बारिश होती है तो बड़ादेव कमरुनाग के आगे गुहार लगाते हैं। ऐसे में देवता का पुजारी-गूर बारिश करवाने या बारिश हटाने के लिए देवता से परता धूप देते हैं और देवता भक्तों की इच्छा की इच्छा के अनुरूप बारिश करवाते हैं या बारिश से निजात दिलाते हैं। आज भी कुफरी धार में हजारों लोगों ने आराध्य देव देव कमरूनाग के मौजूदा गूर देवी सिंह से देवता के आगे बारिश के लिए परता देने की मांग रखी। देवी सिंह ने देवता के आगे परता दिया और सुबह 10:00 बजे तक बारिश होने की भविष्यवाणी की है। लोगों ने कहा है कि अगर 10:00 बजे तक बारिश नहीं होती तो दूसरे गूर से धूप (परता) दिलवाया जाएगा। जब तक बारिश नहीं होती तब तक देवता देवी सिंह के पास ही रहेंगे इस अवसर पर हजारों लोगों ने देवदर्शन के साथ-साथ देव मिलन का अनोखा संगम भी देखा और मेले की रौनक बढ़ाई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें